उप्र में भ्रष्टाचार एवं अराजकता का बोलबाला : राजनाथ सिंह
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है इसीलिए पूरे प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
राज्य के दो दिवसीय दौरे के तहत वाराणसी पहुंचे राजनाथ सिंह ने ताज होटल में संवाददाताओं से बात करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने सूबे की सरकार पर जमकर हमला बोला।
सिंह ने कहा कि राज्य सरकार उप्र में करोड़ों रूपये खर्च कर लोगों को बेरोजगारी भत्ता और लैपटाप बांट रही है। युवाओं को सरकार से बख्शीश की जरूरत नहीं बल्कि रोजगार की जरूरत है। सरकार को चाहिए कि वह युवाओं के लिए रोजगार के साधन मुहैया कराए।

उन्होंने कहा कि कूटनीतिक कुशलता की कमी की वजह से ही देश आंतरिक और बाहरी दोनों मोर्चो पर सुरक्षा के संकट के दौर से गुजर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications