विरोध के बाद सीएम उमर ने एयरपोर्ट पर दी शहीद जवानों को श्रद्धांजली

crpf tribute
श्रीनगर। कल पुलिस स्कूल में हुए आंतकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के पांच जवानों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शामिल नहीं हुए। उमर अब्दुल्लाह के इस समारोह में शामिल नहीं होने के बाद चारों ओर से उनकी आलोचनाएं शुरु हो गई है। लोग मुख्यमंत्री के इस रवैये पर विवाद बढ़ता जा रहा है। सेना के जवानों में इस बात लेकर खासा आक्रोश है। राज्य में हुए आंतकी हमले में शहीद हुए जवानों को अगर सूबे का मुखिया ही अंतिम सलामी देने ना पहुंचे तो आक्रोशित होना तो लाजमी है।

शहीदों के श्रद्धांजलि समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के नदारत होने पर वहां मौजूद जवानों ने कई बार इस बारे में जानकारी लेने के कोशिश की, लेकिन उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं बताया जा रहा था कि आखिर किस व्यस्तता के कारण उमर अब्दुल्लाह शहीदों को अंतिम सलामी देने नहीं पहुंचे। जवानों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि क्या सूबे के मुख्यमंत्री को केवल आम जनता की परवाह है। हम जवानों की नहीं जो दिन-रात अपने जान की बाजी लगाकर उनकी सुरक्षा करते है। जवानों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए एयरपोर्ट पहुंचकर उमर ने हमले में शहीद हुए पांचों जवानों को श्रद्धांजली दी।

गौरतलब है कि कल श्रीनगर में सीआरपीएफ बंकर पर आंतकवादियों ने हमला कर दिया था। आंतकियों के हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे। जबकि 2 आतंकवादी भी मारे गए थे। हमले में सीआरपीएफ के सात जवान और 4 नागरिक घायल भी हुए थे। श्रद्धांजलि कायर्क्रम में सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल प्रणय सहाय, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी अशोक प्रसाद शामिल हुए। श्रद्धांजलि के बाद सारे शहीदों को उनके घर के लिए रवाना कर दिया गया। इस हमले के बाद से श्रीनगर के कई इलाकों में कर्फ्यू लागू है। सुरक्षाबलों द्वारा गहन तलाशी भी ली जा रही है। उधर, लोकसभा में चर्चा के दौरान गृह मंत्री ने आतंकी हमले पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि इसका कनेक्शन पाकिस्तान से है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+