दुनिया की सबसे ज्‍यादा माइलेज देने वाली कार • 111 kmpl

दुनिया भर में इंधन की कीमत में आ रहे उछाल के कारण सब की नजरें ज्‍यादा माइलेज देने वाली कारों पर आ गड़ी हैं। इंधन की उंची कीमत का बोझ न केवल आम इंसान की जेब पर पड़ रहा है बल्कि वाहन निर्माता भी कारों की बिक्री में आई गिरावट से खासे परेशान है। लेकिन जल्‍द ही इस समस्‍या का समाधान भी हो जायेगा। जी हां, जर्मनी की प्रमुख कार निर्माता कंपनी फौक्‍सवेगन आगामी जेनेवा ऑटो शो में अपनी ऐसी कार को पेश करने जा रही है जिसकी माइलेज आपका दिल खुश कर देगी।

फौक्‍सवेगन ने एक बेहद ही शानदार हाइब्रिड हैचबैक कार का निर्माण किया है जो कि आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता के साथ ही आपको बेहतर माइलेज भी प्रदान करेगी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार फौक्‍सवेगन जल्‍द ही अपनी हैचबैक कार एक्‍सएल1 कार को पेश करने जा रही है। यह कार एक लीटर इंधन में 111 किलोमीटर तक का सफर करने में सक्षम है।


इतना ही नहीं अपने बेहतर प्रदर्शन के चलते यह कार दुनिया की सबसे ज्‍यादा माइलेज देने वाली कार भी बन गई है। कंपनी ने अपनी इस आकर्षक कार में टू सिलेंडर डीजल इंजन और एक मोटर का प्रयोग किया है। यह पूरी तरह से हाइब्रिड प्‍लग इन कार है। इसके अलावा इस कार में 7-स्‍पीड ड्यूअल क्‍लच गियरबॉक्‍स का प्रयोग किया गया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी हुई इस कार माइलेज के मामले में दूसरा कोई सानी नहीं है। Hot Pics• प्‍ले ब्‍वॉय की सेक्‍सी मॉडल ने मचाई धूम
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+