रावण को राम ने मारा, कांग्रेस को मारेगा करप्शन: राजनाथ

 rajnath singh
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी की कमान संभालने के बाद से राजनाथ सिंह के लिए चुनौतियां कम नहीं हुई है। 2014 में पार्टी को बेहतर स्थिति में पेश करना सबसे बड़ी चुनौती है। इसके साथ ही बीजेपी में फैली अंतकलंह को खत्म करना भी आसान नहीं होगा। बीजेपी की कमान संभालने के बाद पहली बार वाराणसी के दौरे पर आए राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर आवाज उठाई । कांग्रेस की तुलना रावण से करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से राम ने रावण को मारा, कृष्ण ने कंस को मारा और अब ओबामा ने ओसामा को मारा उसी तरह कांग्रेस को भ्रष्टाचार मार गिराएंगी।

यहां पत्रकारों से मुखातिब होते हुए राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कांग्रेस ने कहा कि दिल्ली की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। कांग्रेस की सरकार सपा और बसपा की बैसाखियों के बल पर चल रही है। इनका भ्रष्टाचार ही इनके लिए 2014 में कब्र खोदेगा। चुनाव इन्हें 2014 के आम चुनाव में सबक सिखाएगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में हर दिन भ्रष्टाचार के नए मामले खुल रहे हैं जिससे कांग्रेस की साख को बट्टा लगा है।

मनमोहन सरकार पर आरोप लगाते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यूपीए की लचर नीति के कारण अंतरराष्रट्रीय स्तर पर भारत की धमक कम हो गई है। कांग्रेस पर आरोप लगाने के बाद जब उनसे बीजेपी के यशवंत सिन्हा सरीखे नेताओं के मुखर होने, गुटबाजी बढ़ने और विभाजन के मुद्दे पर सवाल किया गया तो बड़ी बेबाकी से उन्होंने जबाव देते हुए कहा कि हर बड़े दल में दो-चार लोगों का आना-जाना और मुखर होना आम बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+