निशाने से चूका निर्भय क्रूज मिसाइल, रास्ते में किया नष्ट

 missile
ओड़ीसा। भारत ने अपने पहले निर्भय क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया, लेकिन ये परीक्षण सफल नहीं हो पाया। रास्ता भटकने के बाद इस मिसाइल को रास्ते में ही नष्ट करना पड़ा। देश में विकसित होने वाली पहली सबसोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय का ओडिशा में चांदीपुर के परीक्षण केंद्र में परीक्षण किया गय, लेकिन मिशाइल के परीक्षण के समय ही निशाना साधने में चूकने के बाद उसे बीच रास्ते में ही नष्ट कर दिया गया। ध्वनि से कम गति वाले इस प्रक्षेपास्त्र को मंगलवार सुबह 11.50 बजे यहां से 230 किलोमीटर दूर बालासोर जिले के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र से छोड़ा गया।

इस प्रक्षेपास्त्र को विकासित करने वाले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रवक्ता रवि कुमार गुप्ता ने कहा, "प्रक्षेपास्त्र ने मिशन के मूल उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया। लगभग आधी दूरी तय करने के बाद प्रक्षेपास्त्र के पूर्व निर्धारित मार्ग में विचलन दिखा। इसके बाद तटीय सुरक्षा सुनिश्चित कराने के मद्देनजर प्रक्षेपास्त्र की आगे की उड़ान रद्द कर दी गईं।" परीक्षण केंद्र के निदेशक एम.वी.के.वी. प्रसाद ने आईएएनएस से कहा, "यह परीक्षण प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की जांच के लिए किया गया था। परीक्षण से प्राप्त परिणामों के आधार पर इसमें सुधार किया जा सकता है।" डीआरडीओ ने कहा वह इस मिसाइल की नाकामी की जांच की जाएंगी।

ग़ौरतलब है कि भारत के पास ब्रहमोस जैसी सुपरसोनिक मिसाइलों की तकनीक है लेकिन 'निर्भय' डीआरडीओ की बेंगलूर स्थित प्रयोगशाला वैमानिक विकास प्रतिष्ठान ने विकसित की थी. यह मिसाइल मध्य दूरी की मारक क्षमता वाली अलग तरह की मिसाइल है। रक्षा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इस मिसाइल की मारक क्षमता 700 किलोमीटर तक थी और इसके पास परमाणु बम ले जाने की क्षमता है। इस प्रक्षेपास्त्र को अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र टोमहाक के समतुल्य बताया जा रहा है। टोमहॉक किसी हवाई जहाज की तरह उड़ान भर सकता है तथा 1,000 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+