यूपी: महाशिवरात्रि के दिन लोधेश्वर मंदिर में भगदड़, 2 मरे

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर में अनुमान से अधिक श्रद्धालु आ गए। पूजा अर्चना के लिए तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी थी। और भीड़ के दबाव के कारण बैरिकेटिंग टूट गई, जिससे हुई भगदड में दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे के बाद पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस बीच बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता विजय पाठक ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतकों के परिजनों को मुआवजा और घायलों का मुफ्त उपचार कराने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications