पाक पीएम से आधिकारिक बातचीत नहीं हुई: सलमान
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ की अजमेर शरीफ की निजी यात्रा को लेकर देशभर में हुए विरोध के बीच विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने रविवार को कहा कि उन्होंने सिर्फ औपचारिकतावश अशरफ की अगवानी की थी, उनसे आधिकारिक तौर पर कोई बातचीत नहीं की अशरफ, शनिवार को अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत के लिए पहुंचे थे। id="toptextpromo">खुर्शीद
ने कहा, "यदि कोई व्यक्ति मानसिक शांति के लिए अजमेर दरगाह जैसे भारतीय धर्मस्थल को चुनता है तो हम औपचारिक रूप से उसका स्वागत करते हैं और उसे दर्शन-पूजन की छूट देते हैं।" उत्तर प्रदेश में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 44वें स्थापना दिवस पर संवाददाताओं के सवाल के जवाब में खुर्शीद ने कहा, "हमने अशरफ का औपचारिक स्वागत किया, लेकिन उनसे कोई औपचारिक वार्ता नहीं हुई, क्योंकि बातचीत के लिए यह उचित मौका नहीं था।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
कहा, "यदि भारत सरकार किसी अन्य देश की सरकार के साथ बातचीत करती है तो ऐसा सरकारी स्तर पर औपचारिक रूप से किया जाता है।" भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता की प्रगति के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्री ने कहा, "सफलता एक दिन में हासिल नहीं की जा सकती। सफलता के लिए एक ऐसी नीव तैयार करने की आवश्यकता है, जिस पर घर खड़ा किया जा सके और लोग उसमें शांतिपूर्वक रह सकें। लेकिन इसमें लंबा वक्त लगता है।" (आईएएनएस)











Click it and Unblock the Notifications