बीजेपी ने आम जनता का मोह हुआ भंग: आडवाणी

दरअसल अंग्रेजी अखबार द वीक में छपे एक लेख के मुताबिक आडवाणी ने कहा कि जनता का मूड कांग्रेस के खिलाफ तो है ही, लेकिन बीजेपी से भी उसका मोहभंग हुआ है। आडवाणी ने बीजेपी के प्रति लोगों के इस नजरिए पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि इससे उन्हें काफी दुख हुआ है। अपनी लेख में आडवाणी ने कर्नाटक में येदुरप्पा से जुड़े मुद्दे का ज़िक्र करते हुए पूर्व बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी के तौर-तरीकों पर भी सवाल उठाया हैं। द वीक को दिए इंटरव्यू में आडवाणी ने कहा है कि पिछले कुछ सालों के दौरान आम लोगों का मूड न सिर्फ मौजूदा सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ है, बल्कि बीजेपी से भी उनका मोहभंग हो गया है।
आडवाणी ने कर्नाटक में बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और इस मसले से निपटने के पार्टी नेतृत्व के तौर तरीकों पर भी तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि आम जनता बीजेपी से उम्मीद करती है कि वो पार्टी में भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, लेकिन कर्नाटक में जो कुछ हुआ उसके बद लोगों में बीजेपी के प्रति निराशा की भावना पैदा हो गई है। हलांकि इस सब बातों के बावजूद बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने माना कि अगर बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों का पालन करे तो भविष्य में बीजेपी की स्थिति अच्छी होगी।












Click it and Unblock the Notifications