SMS से मिलेगी अब हर सरकारी सेवाओं की जानकारी

पिछले दिनों प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एसएमएस से लोगों तक तमाम सूचनाएं और सुविधाएं पहुंचाने के लिए अधिकारियों क प्रयास कर ने का आदेश दिया था। प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद इस साल के अंत तक दर्जनों सरकारी सेवाओं की सुविधा एसएमएस अलर्ट से मुहैया कराने की तैयारी की जा रही है। इस महीने तक सभी सरकारी विभागों से अपने विभाग से संबंधित रिपोर्ट मांगी गई है कि वे किन सेवाओं का एसएमएस अलर्ट शुरू करने की स्थिति में है।
इन विभागों से मिले फीडबैक के बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि कौन-कौन सी सेवा पहले चरण में शुरू की जाएं। प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद मिनिस्ट्री ऑफ आईटी के अधिकारियों ने अलगे 6 महीने के भीरत कम से कम 15 सेवाओं को एसएमएस अलर्ट से जोड़ने का प्रयास किया है। इस से पहले चुनाव आयोग, हेल्थ मिनिस्ट्री के 6 सेवाओं के एसएमएस अलर्ट के डेमो शुरू भी किए गए हैं। इस महीने तक कुछ और सर्विसेज का डेमो शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि 12वीं पंचवर्षीय योजना में मिनिस्ट्री ऑफ आईटी ने मोबाइल गर्वर्नेंस को अगले पांच साल में शत-प्रतिशत लागू करने का लक्ष्य रखा है। जिसके बाद से सरकार ने ये प्रयास शुरु किए है।












Click it and Unblock the Notifications