गुजरात दंगे: मुस्लिम विधायक ने नरेंद्र मोदी को दी क्लीन चिट

विधायक का नाम है केएम शाहजी। उनकी पार्टी आईयूएमएल केरल में सत्ताधारी कांग्रेस गठबंधन का घटक दल है। शाहजी ने कहा कि मोदी की एक खासियत सभी को माननी चाहिये। वो यह कि किसी भी मुसिलम विरोधी गतिविधियों में मोदी का रोल कभी नहीं रहा। उन्होंने का कि गुजरात दंगों को उस समय के दबंग व्यापारियों ने भड़काया था, मोदी ने नहीं। मोदी ने कभी हिन्दुत्व को मुद्दा नहीं बनाया और न ही मोदी का हाथ बाबरी मस्जिद विध्वंस में था।
शाहजी ने कहा कि 2002 के गुजरात दंगों के बाद बड़े औद्योगिक घरानों ने अपनी इकाईयां राज्य में हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की वजह से नहीं, बल्कि इसलिये स्थापित की, क्योंकि मुसलमानों ने मोदी के बेहतरीन शासन का स्वागत किया। गुजरात में पिछले एक दशक में तेजी से विकास हुआ है। शाहजी ने जोर देते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्य से अब बाकी राज्य सीख ले रहे हैं।
इस मौके पर ईयूएमएल के कई नेता उपस्थित थे, जिनहोंने एक जुट होकर कहा कि गुजरात दंगों में मोदी का कोई हाथ नहीं। न हीं उनका कोई राजनीतिक उद्देश्य इसके पीछे रहा। खास बात यह है कि यह वही पार्टी है जो भाजपा को कोसने में दो मिनट नहीं लगाती है, वो आज मोदी की वजह से भाजपा की मुरीद नजर आयी।
इससे यह भी साफ है कि मोदी सिर्फ गुजरात में ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत में भी प्रधानमंत्री पद के दावेदार नजर आ रहे हैं। यही नहीं सिर्फ गुजरात के ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों के मुसलमानों का विश्वास मोदी की तारफ दिखाई देने लगा है। यही नहीं ईयूएमएल के इस व्यवहार को देखते हुए नये राजनीतिक समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। वो यह कि यदि नीतीश कुमार की जदयू एनडीए को छोड़ देती है, तो यह पार्टी मोदी के साथ आगे आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications