राहुल गांधी जी उत्तराखंड में इमोशनल मत होना
देहरादून। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड पहुंचे यहां वो आज देर रात तक पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। ऐसे समय पर हमारा एक सुझाव है। वो यह कि राहुल गांधी जी आप कार्यकर्ताओं के बीच इमोशनल करने वाला भाषण मत दें, क्योंकि ऐसे भाषण से मात्र 12 फीसदी लोग ही प्रभावित होते हैं।
देश भर में हो रहीं राहुल की ताबड़तोड़ यात्राओं और वहां दिये जाने वाले भाषणों पर हमने जनता से एक सवाल पूछा- दो दिग्गज नेताओं में किसका भाषण ज्यादा प्रभावशाली है। उत्तर में दो विकल्प दिये- नरेंद्र मोदी जो विकास की बात करते हैं, वहीं राहुल गांधी जो इमोशनल बाते करते हैं। इस पोल में अब तक 7137 लोग अपनी राय दे चुके हैं। जिनमें मात्र 882 लोग ही राहुल गांधी के इमोशनल भाषण से प्रभावित होते हैं यानी 12.4 प्रतिशत। बाकी के 87.6 फीसदी यानी 6225 लोग मानते हैं कि विकास के मुद्दों पर बात करना ज्यादा सही है।
खैर अब चलते हैं उत्तराखंड जहां जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरे और सीधे राज्य के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य से मुलाकात की। यहां से वो देहरादून आये। यहां आने के बाद उन्होंने अब तक जिला स्तर के पार्टी नेताओं से मुलाकात की है। अभी मुलाकातों का दौर जारी है। राहुल गांधी ने निकाय चुनावों के साथ साथ लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा की। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का सुझाव दिया।













Click it and Unblock the Notifications