खाकी वर्दी वालों के चलते धूमिल हुई पंजाब की छवि

panjab police
चंडीगढ़। पंजाब में खाकी वर्दी वाले कुछ लोग राज्य की छवि को धूमिल करने में लगे रहते हैं। 1980 के दशक और 1990 के दशक की शुरुआत में जब राज्य में उग्रवाद चरम पर था, उस समय भी वर्दी वालों का रवैया इससे अलग नहीं था।

हाल ही में पंजाब पुलिसकर्मियों ने 21 साल की एक असहाय युवती और उसके पिता की जिस तरह बेरहमी से पिटाई की, उससे देश एक बार फिल हिल गया है। खाकी वर्दी वालों की दरिंदगी की तस्वीरें टेलीविजन के राष्ट्रीय एवं अन्य चैनलों पर बार-बार दिखाया जा चुका है।

पीड़िता के अनुसार, अमृतसर से 50 किलोमीटर दूर सीमांत जिले तरन तारन में एक विवाह-स्थल से के बाहर कुछ टैक्सी चलकों ने उसके साथ जबरन यौनाचार किया, जिसकी शिकायत दर्ज कराने वह पुलिस थाने गई थी जहां उसके साथ बर्बतापूर्ण व्यवहार किया गया।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक सुमेध सिंह सैनी ने हालांकि कहा कि पुलिसकर्मियों ने युवती के साथ जो कुछ किया वह गलत था। वह और पुलिस महकमे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में बचाव की मुद्रा में नजर आए। उनका कहना था कि मोबाइल फोन से लिए गए वीडियो क्लिप से समूची घटना का पता नहीं चलता।

सैनी ने दावा किया कि इस घटना के सिलसिले में पुलिसकर्मियों में से दो को निलंबित कर दिया गया है और घटना की जांच मजिस्ट्रेट से कराने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि उनके कर्मियों ने सार्वजनिक रूप से युवती के साथ जैसा सुलूक किया, वह अशोभनीय है।

तरन तारन की यह घटना तो मात्र एक उदाहरण है। इधर कई महीनों में पुलिस महकमे के कर्मियों और अधिकारियों ने जो कुछ किया, वह खाकी वर्दी की साख में बट्टा लगाने के लिए पर्याप्त है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+