ओसामा बिन लादेन का दामाद गिरफ्तार, अमेरिका में चलेगा मुकदमा

सुलेमान अबू गैथ अलकायदा का प्रवक्ता रह चुका है और उसे संगठन के वरिष्ठ नेताओं में से एक माना जाता है। ऐसा कहा जा रहा है कि सुलेमान की गिरफ्तारी से ही उसकी उलटी गिनती शुरू हो गयी है। तुर्की के अधिकारियों ने उस पर अवैध रूप से सीमा पार करने का आरोप लगाया था।
ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद अलकायदा कमजोर हो गया था लेकिन अब सुलेमान की गिरफ्तारी से यह और भी कमजोर हो जाएगा। ओसामा को अमेरिका ने ऐबटाबाद में पहले ही मार गिराया था और उसे एक अज्ञात जगह दफना भी दिया था।
सुलेमान की गिरफ्तारी के बाद यह कयास लगाये जा रहे हैं कि अब अलकायदा से जुड़े कई और राज खुलेंगे और इस आतंकी संगठन की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लग सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications