जिदंगी की जंग हारने के बाद गैंगरेप पीड़िता को 'स्त्री शक्ति सम्मान'

delhi gangrape
नयी दिल्ली। दिल्ली गैंगरेप पीड़िता भले ही अपनी जिंदगी की जंग हार गई हो लेकिन उसके साहस और उसके आत्मविश्वास ने दुनिया के लिए मिसाल बन गई। उसकी बहादुरी को देखते हुए विश्व शक्ति अमेरिका ने भी उसे सम्मानित करने का मन बना लिया है। जब विदेशी देशों ने उसकी साहस को सम्मानित करने का मन बना लिया हो तो ऐसे में देश की केन्द्र सरकार कैसे पीछे रह सकती है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली गैंगरेप पीड़िता को मरणोपरांत 'स्त्री शक्ति पुरस्कार' से नवाजा जाएगा।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इस इस बात की घोषणा करते हुए गैंगरेप पीड़िता को स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करने की बात कही है। वैसे तो यह पुरस्कार हर साल देश में अद्भुत योगदान देने वाली महिलाओं को दिया जाता है। 8 मार्च को अन्तराष्टीय महिला दिवस के मौके पर देश के राष्ट्रपति ये पुरस्कार उस महिला को देते है जिसके देश के लिए अद्भुत योगदान दी हो। इस बार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ये पुरस्कार पीड़िता के परिवार को सौंपेंगे।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली गैंगरेप पीड़िता ने अद्भुद साहस का परिचय देते हुए देश को एक नयी राह दिखाई है। पीड़ित लड़की ने उल्लेखनीय शक्ति और संघर्ष का परिचय दिया। इस घटना से समाज के एक बड़े तबके में बड़े पैमाने पर जागरूकता और संवेदनशीलता आई इसलिए उसे इस पुरस्कार ने नवाजा जा रहा है।

गौरतलब है कि बीते साल 16 दिसंबर को दिल्ली में चलती बस में 23 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था और उसके साथ हैवानियत का व्यवहार किया गया था। 29 दिसंबर को इस लड़की ने सिंगापुर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। उसके साथ हैवानियत करने वाले छह आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। दिल्ली की फास्ट ट्रैक कोर्ट में उनपर मामला चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+