क्रेडिट कार्ड स्वैप करें और घर लायें टाटा नैनो
आपको यह पढ़कर थोड़ी हैरानी हो रही होगी कि भला कार्ड स्वैप करने मात्र से आप एक कार के मालिक कैसे बन सकतें हैं। लेकिन यह सच है जी हां, देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स आपके लिए एक खास मौका लेकर आयें हैं। कंपनी के ऑफर के अनुसार यदि आप टाटा नैनो खरीदना चाहतें हैं और आप इस कार को फाइनेंस कराना चाहते हैं तो आपको बैंक के चक्कर काटने की कोई जरूरत नहीं है।
बस आप नजदीकी डीलर के पास जायें और अपने क्रेडिट कार्ड को स्वैप करें और बन जाइये नैनो कार के मालिक। जी हां, देश के ऑटोमोबाइल जगत में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी वाहन निर्माता कंपनी ने इस तरह का ऑफर पेश किया है। इस ऑफर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आप अपने क्रेडिट कार्ड से जितना भी अमाउंट स्वैप करेंगे उसके लिए आपको 0% ब्याज दर देना होगा।
जानिए कैसे बन सकतें हैं आप कार के मालिक: टाटा नैनो ऑफर
टाटा मोटर्स ने अपना यह शानदार ऑफर देश के केवल पांच राष्ट्रीयकृत बैंको के कार्ड के लिए ही पेश किया है। जिसमें एक्सीस बैंक, एचएसबीसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक और स्टैंडर्ड चार्टड बैंक शामिल है। आगे नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें और जानिए कैसे बनेंगे आप नैनो कार के मालिक। टाटा मोटर्स का यह अनोखा ऑफर बेहद ही शानदार है। आइये संक्षपे में जानतें हैं इस ऑफर के बारे में।
टाटा मोटर्स के इस बेहतरीन ऑफर के लाभ:
कार मालिक बनने का सबसे फॉस्ट तरीका
बगैर झंझट के कार फाइनेंस
0% प्रतिशत ब्याज दर पर कार फाइनेंस
क्रेडिट पीरियड विकल्प, 3-12 माह तक
ईएमआई 1 लाख रुपये पर 8,333 रूपये












Click it and Unblock the Notifications