जालंधर में मातम, स्कूल बस और ट्रक की भिड़ंत में 11 बच्चों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनसार हादसा सुबह 8 बजे के करीब नकोदर क्षेत्र के लांबड़ा के निकट हुआ। पुलिस ने बताया कि लगभग 19 बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उखड़ गये। पुलिस ने बताया कि 7 बच्चों की मौके पर मौत हो गई जबकि 4 बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। स्कूल बस के चालक की भी इस हादसे में मौत हो गई।
ट्रक का चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस का कहना है जख्मी बच्चों को इलाज मुहैया कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। वहीं इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। आला अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिये हैं। वहीं खबर यह भी आ रही है कि घटना के बाद से ग्रामीण धरने पर बैठ गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications