News in Pics: दोहरा शतक पड़ते ही झूम उठी पुजारा की पूजा

नई दिल्‍ली (वनइंडिया ब्‍यूरो)। हैदराबाद में चल रहे टेस्‍ट मैच में उभरते हुए बल्‍लेबाज चेतेश्‍वर पुजारा ने जब ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़ा तो उनकी पत्‍नी पूजा की खुशी देखने लायक थी। पूरी दुनिया की निगाहें पुजारा की ओर थीं और कैमरे की निगाहें पूजा पर। पूजा झूमते हुए स्‍टेडियम में उछल्‍ने लगीं और अपनी दोस्‍त से लिपट गईं।

खैर आखिर क्‍यों न हो पत्‍नी के लिये सबसे बड़ी तमन्‍ना तो पति की सफलता ही होती है। आज पुजारा के शतक की खुशी पूरे देश को थी। चेतेश्‍वर ने 341 गेंदों में 30 चौके व 1 छक्‍का जड़ा और कुल 204 रन बनाये। उनका साथ दिया मुरली विजय ने। उन्‍होंने 167 रन बनाये। मुरली ने अपनी 361 गेंदों की मैराथन पारी में 23 चौके और दो छक्के लगाए।

पूजा के खिलखिलाते हुए चेहरे के साथ एक और शानदार तस्‍वीर दिखाई दी। वो है जयपुर के शाही खानदान की राज कुमारी की। राज कुमारी का नाम है दिव्‍या कुमारी।

आइये देखें आज की कुछ खबरें तस्‍वीरों में-

झूम उठी पुजारा की पूजा

झूम उठी पुजारा की पूजा

हैदराबाद में चल रहे टेस्‍ट मैच में उभरते हुए बल्‍लेबाज चेतेश्‍वर पुजारा ने जब ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा तो उनकी पत्‍नी पूजा की खुशी देखने लायक थी।

पूजा की खुशी

पूजा की खुशी

पूरी दुनिया की निगाहें पुजारा की ओर थीं और कैमरे की निगाहें पूजा पर। पूजा झूमते हुए स्‍टेडियम में उछल्‍ने लगीं और अपनी दोस्‍त से लिपट गईं।

देखें ये हैं राज कुमारी दिव्‍या

देखें ये हैं राज कुमारी दिव्‍या

कार में बैठी यह महिला जयपुर के राजसी खानदान की राज कुमारी दिव्‍या हैं। राजकुमारी रविवार को शहर में आयोजित विंटेज कार रैली में भाग लिया।

मेमू ट्रेन में रेल मंत्री

मेमू ट्रेन में रेल मंत्री

किराया बढ़ाने के बाद यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं का मुयायना करने और आम लोगों से बात करने के लिये रेल मंत्री पवन बंसल ने मेमू ट्रेन की यात्रा की।

जयाललिता ने कुत्‍ते को दी साबाशी

जयाललिता ने कुत्‍ते को दी साबाशी

तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री जे जयाललिता ने एक कुत्‍ते को साबाशी दी, जिसने भारतीय पुलिस में राष्‍ट्रीय स्‍तर का पुरस्‍कार जीता है।

कुंभ की रौनक

कुंभ की रौनक

कुंभ मेला अब अंतिम पड़ाव पर है। यहां से लगभग सभी नागा साधु जा चुके हैं। अब बाकी हैं, तो सिर्फ आम लोग।

गुवाहाटी में दिखा सांस्‍कृतिक संगम

गुवाहाटी में दिखा सांस्‍कृतिक संगम

यह तस्‍वीर गुवाहटी की है, जहां आदिवासी लोगों ने एक परेड के माध्‍यम से सांस्‍कृतिक संगम प्रस्‍तुत किया।

इलाहाबाद में प्रदर्शन

इलाहाबाद में प्रदर्शन

कुंडा में सीओ हत्‍या कांड के बाद इलाहाबाद में समाजवादी पार्टी की सरकार के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन हुए।

इम्‍तहान शुरू हो गये हैं शोर मत करो

इम्‍तहान शुरू हो गये हैं शोर मत करो

इम्‍तहान शुरू हो गये हैं शोर मत कर। यही बात ये लड़किया अपने घर वालों से कहती हैं, जब समय पढ़ाई का होता है, क्‍योंकि बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं।

ढाका में प्रणब दा

ढाका में प्रणब दा

ढाका विश्‍वविद्यालय ने आज भारत के राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी को डॉक्‍टरेट की मानद उपाधि से सम्‍मानित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+