दीमक कांग्रेस से देश को मुक्त कराना देश भक्ति: मोदी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी को दीमक करार दिया और कहा कि यह देश के लिये एक ऐसी दीमक है, जिसे एक तरफ से हटाओगे तो दूसरी तरफ से निकल आयेगी। लिहाजा देश को कांग्रेस मुक्त बनाना भी देश भक्ति का काम है।
मोदी ने कहा, "कभी कभी टीवी मीडिया अखबार देखकर हमें निराशा आती होगी। क्या कांग्रेस जायेगी, क्या हम जीत पायेंगे। ये सारे हिसाब किताब हमारे दिमाग में भरने के काम करते रहते हैं कुछ लोग। कुछ कार्यकर्ता भ्रमित भी हो जाती हैं। मैं देशवासियों को गुजरात के अनुभव से बताता हूं। हम चलें न चलें, हम करें न करें, देश चल पड़ा है। देश ने कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का फैसला कर लिया है।
मैं राजनीतिशास्त्र का विद्यार्थी हूं, और मेरा अनुभव कह रहा है कि देश ने निर्णय ले लिया है। हमें र्सि वो चिंता करनी है, कि वो जगह भरे। ताकि साठ साल जो देश के बर्बाद हो सके हैं, उन्हें पटरी पर लायें। जब अटल जी की सरकार थी, तब पूरे विश्व एक माहौल बन चुका था। लग रहा था कि 21वीं सदी में भारत वैश्विक स्तर पर झंडे गाड़ेगा, लेकिन 2004 के बाद ऐसे समीकरण पलटे, कि सब गर्त में जाने लगा।
लोग पहले नंबर पर अमेरिका को मानते हैं, दूसरे पर रूस, तीसरे पर चीन को, तो चौथे पर कौन है। यह कोई बोलता नहीं, लेकिन यह हमें ही बताना होगा कि वो चौथा भारत ही है। जब-जब हमें सरकार चलाने का मौका मिला है, तो हमने देश को कुछ न कुछ दिया है। मध्य प्रदेश की सरकार वो कर रही है, जो 45 साल में नहीं हुआ। मेरे सभी मुख्यमंत्री साथियों की हुई है। क्योंकि प्रजा के लिये कुछ करना, गुड गवर्नेन्स पर कुछ करना, ट्रांसपेरेंसी के साथ आगे बढ़ना। यह हमारी आदत रही है।
मोदी ने आगे कहा, "कांग्रेस ने देश को खाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। साथियों देश को कांग्रेस मुक्त बनाना भी देश भक्ति है। ऐसा करने पर आपको भी उतना ही सवाब मिलेगा, जितना स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए क्रांतिकारियों को मिला। अब समय आ गया है इस देशभक्ति के रास्ते पर चलने का।"













Click it and Unblock the Notifications