भगवान कृष्ण का 5वां अवतार है बंटी चोर!

देवेंदर सिंह उर्फ बंटी चोर को केरल पुलिस ने 27 जनवरी को गिरफ्तार किया था। उसके ऊपर देश के अलग-अलग शहरों में 500 से ज्यादा चोरी के मामले दर्ज हैं। दो चेन स्नैचिंग के मामलों में जब पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी, तभी उसने अचानक ऐसी बात कही, कि सामने बैठे पुलिस वालों का हंस्ते-हंस्ते पेट में दर्द हो गया। बंटी चोर ने दावा किया कि वो भगवान कृष्ण का अवतार है।
बंटी ने पुलिस से कहा कि मेरा जन्म मथुरा में हुआ था और मेरा असली नाम कृष्णा है। आप लोगों ने मुझे बंटी चोर समझ कर गिरफ्तार किया है। असल में मैं बंटी हूं ही नहीं। बंटी ने यह बात एक नहीं कई बार कही है। तिरुवनंतपुरम पुलिस जिस चोरी के मामले में उससे पूछताछ कर रही है, उसमें उसने 28 लाख रुपए का सामान चुराया है।
हम आपको बता दें कि बंटी चोर की गिरफ्तारी के बाद से कोयंबटूर से लेकर दिल्ली, पुणे, मंबई से लेकर हरियाणा, पंजाब पुलिस तक उसकी रिमांड की अर्जी लगा चुकी हैं। एक-एक कर उसे पूछताछ के लिये अलग-अलग पुलिस के हवाले किया जा रहा है। यह भी बता दें कि बंटी चोर बिग बॉस में आ चुका है। और उसी के ऊपर अभय देओल ने फिल्म ओये लक्की! लक्की ओये बनायी थी। फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था।












Click it and Unblock the Notifications