आम बजट 2013: कृषि तकनीक में सुधार के लिए 500 करोड़
बाकी राज्यों के लिये जहां पहले हरित क्रांति आयी थी वहां के लिये 500 करोड़ आवंटित किये जाते हैं। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के लिये हम आवंटन बढ़ा रहे हैं जो 2250 करोड़ रुपए होगा। छोटे किसानों के लिये सिंचाई अहम है। उसके लिये बजट बढ़ाया जोयगा। कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर पायलट कार्यक्रम चलाया जायेगा, जिसमें ज्यादा पोषक तत्व वाली फसलों को बढ़ावा दिया जायेगा। अलग-अलग जिलों में यह जल्द ही लॉन्च होगी। नारियल के उत्पादन को बढ़ाने के लिये पायलट स्कीम पूरे केरल राज्य में लायी जायेगी, जिसके लिये 75 हजार करोड़ रुपए। बाजरा, मक्का के उत्पादन के लिये हम आवंटन कर रहे हैं।
इससे पहले चिदंबरम ने स्वास्थय मिशन के लिये चिदंबरम ने 37 हजार करोड़ आवंटित किया है। चिदंबरम ने कहा है कि यह मिशन गांवों और शहरों दोनों के लिये होगा। चिदंबरम ने अपने भाषण में कहा कि आयुर्वेद एवं यूनानी को बढ़ाने के लिये 1 हजार करोड़ रुपए आवंटित किया जाता है। एम्स की तरह 1,650 करोड़ रुपए का आवंटन किया जाता है। मानव संसाधन मंत्रालय के लिये 8 हजार करोड़ दिया जायेगा। चिदम्बरम ने अपने भाषण की शुरुआत में सभी राजनीतिक दलों और संबद्ध पक्षों से देश की अर्थव्यवस्था को मौजूदा संकट से बाहर निकालने में सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षो में आर्थिक विकास की दर आठ-नौ प्रतिशत रही थी, जिसे फिर से हासिल करना मुख्य चुनौती है। मालूम हो कि चिदम्बरम देश के लिए आठवीं बार आम बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमने ऐसा पहले किया है और हम ऐसा फिर कर सकते हैं। अंतिम परिणाम जो भी हो, विकास उम्मीदों से कम है। लेकिन इसे लेकर निराश होने की आवश्यकता नहीं है।"













Click it and Unblock the Notifications