दिल्ली गैंगरेप की 'निर्भया' के नाम से बनी महिला सुरक्षा निधि

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिये जिस फंड का निर्माण किया गया है उसका नाम 'निर्भय फंड' होगा। मालूम हो कि दिल्ली गैंगरेप पीडि़ता को देश ने निर्भया (काल्पनिक नाम) नाम दिया था। अपने भाषण में वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि मैं तीन मुख्य चेहरों पर ध्यान केंद्रित करना चाहूंगा।पहला- महिला का (खिलाड़ी, बालिका, मां, बहन सभी इसमें आती हैं), दूसरा- युवा (हमारी आकाक्षाओं का चेहरा) और तीसरा- गरीब का चेहरा (जो सरकार की ओर देखता है मदद के लिये)।
चिदंबरम ने कहा कि मैं इन तीनों के लिये वचन देता हूं। उनहोंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षा के कार्य के लिये या सेवाएं प्रदान करने के लिये जब घर से बाहर महिलाएं निकल रही हैं, तो उन पर हमला हो रहा है। हम उनके साथ खड़े हैं। कई ऐसे कदम उठा रहे हैं, कई उठाये जायेंगे। कई एनजीओ इसमें शामिल हैं। उन्हें समर्थन देना हमारा कर्तव्य है। इसके लिये मैं निर्भय फंड में 1 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास कर रहा हूं।
मालूम हो कि है। मालूम हो कि चिदम्बरम देश के लिए आठवीं बार आम बजट पेश कर रहे हैं। चिदम्बरम ने अपने भाषण की शुरुआत में सभी राजनीतिक दलों और संबद्ध पक्षों से देश की अर्थव्यवस्था को मौजूदा संकट से बाहर निकालने में सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षो में आर्थिक विकास की दर आठ-नौ प्रतिशत रही थी, जिसे फिर से हासिल करना मुख्य चुनौती है।












Click it and Unblock the Notifications