राज ठाकरे के काफिले पर हमले से नाराज एमएनएस समर्थकों ने किया हंगामा
मुंबई। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के काफिले पर कल अहमदनगर जिले के भिंगर कस्बे में रात आठ बजे कुछ राकांपा समर्थकों ने पथराव कर दिया, जिससे कि नाराज एमएनएस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दफ्तरों में तोड़फोड़ की और सड़कों पर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों राज ठाकरे ने राकांपा नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के खिलाफ बयानबाजी की थी जिसके कारण राकांपा समर्थक नाराज हो गये और उन्होने राज ठाकरे के काफिले पर पथराव कर दिया। जवाब में एमएनएस कार्यकर्ताओं ने भी रांकांपा के पोस्टर फाड़े, झंडे जलाये और पार्टी के दफ्तरों पर हंगामा किया।
इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कारण बताये जा रहे हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए मनसे राज्य में अपनी जड़े मजबूत करना चाह रही है क्योंकि मनसे को अभी तक किसी भी चुनाव में बड़ी कामयाबी नहीं मिली है और वहीं राकांपा की चुनौती अपने गढ़ों को सुरक्षित बनाये रखने की है। अत: प्रचार के दौरान राज ठाकरे ने अजित पवार के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया था जिसके कि उनके समर्थक नाराज हो गये और राज के काफिले पर पथराव किया। इसके पहले राकांपा ने हमेशा ही मनसे की कारगुजारियों को नजरअंदाज किया है।
हालांकि इनमें किसी भी आम नागरिक के घायल होने की खबर नहीं हैं और स्थिति अब नियंत्रण में हैं। पुलिस ने हंगामा कर रहे कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।













Click it and Unblock the Notifications