मंदी खत्म, जीडीपी रहेगी 6 फीसदी से ऊपर: आर्थिक सर्वे
नई दिल्ली। वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को आज अार्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें दावा किया है कि आगामी वित्तीय वर्ष में विकास दर 6.1 से 6.8 के बीच रहेगी। वहीं रिपोर्ट में कहा गया कि आर्थिक मंदी लगभग खत्म हो चुकी है और अब आर्थिक सुधार तेजी से होंगे।
आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मार्च में महंगाई दर 6.2 से 6.8 फीसदी के बीच रहेगी। इसके पीछे प्याज के कम उत्पादन को कारण बताया जा रहा है। इसके अलावा महंगाई पर काबू पाया जा सकेगा। हालांकि सराकार के लिये अनाज के दामों पर काबू रखना एक बड़ी चुनौती होगी। यह तथ्य साफ संकेत दे रहा है कि आने वाले समय में अनाज के दाम बढ़ सकते हैं। आर्थिक सर्वे में सुझाव दिया गया है सामाजिक क्षेत्र में खर्च बढ़ाने की जरूरत है।

सर्वे के मुताबिक डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के कारण इस साल महंगाई बढ़ी है, लिहाजा यदि अगले वित्तीय वर्ष में भी डीजल के दाम तेजी से बढ़े तो महंगाई को काबू में करना मुश्किल हो सकता है। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि अगले वित्तीय वर्ष में सरकार को औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देना होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन हो सके। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिये सस्ते कर्ज की नीति लानी होगी।
इस साल टैक्स वसूली में अनुमान से कम वसूली हुई। सर्वे के मुताबिक निर्यात बढ़ने की गुंजाइश काफी कम हो गई है। लिहाजा सरकार को नीतियों में परिवर्तन करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications