हेलीकॉप्‍टर डील: ग्‍यारह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

नई दिल्ली। इतालवी फर्म फिनमेकेनिका से 12 वीवीआईपी हेलीकाप्टरों की खरीद के लिए 3600 करोड़ रुपये के सौदे के एवज में भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दिए जाने के आरोपों की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने प्रारंभिक शिकायत दर्ज की है जिसमें पूर्व वायुसेना प्रमुख एस.पी. त्यागी सहित 11 लोगों को नामजद किया गया है।

सीबीआई और रक्षा मंत्रालय की टीम इस मामले की जांच और सबूत जुटाने के लिए पिछले सप्ताह इटली गई थी। वहां से मिले दस्तावेजों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई और त्यागी सहित उनके भतीजे संजीव उर्फ जूली त्यागी, डोकसा त्यागी, संदीप त्यागी, वकील गौतम खेतान और कंपनी के सीईओ प्रवीण बख्शी को नामजद किया गया।

इसके साथ ही फिनमेकेनिका के सीईओ, अगस्टावेस्टलैंड के सीईओ, कथित मध्यस्थ गुडो राल्फ, कार्लो वेलेनटिनो, फरडिंडो गेरोसा एवं क्रिस्टियन माइकल को भी नामजद किया गया है।

उल्लेखनीय है कि फरवरी 2010 में फिनमेकेनिका की सहयोगी कंपनी आगस्टा वेस्टलैंड से 12 एडब्ल्यू-101 हेलीकाप्टर खरीदने का सौदा हुआ था। ये हेलीकाप्टर भारतीय वायुसेना के विशिष्ट संचार टुकड़ी के लिए खरीदे गए। यही दस्ता राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं अन्य वीवीआईपी को लाने-ले जाने का काम करता है।

इतालवी एजेंसियों ने फिनमेकेनिका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गियूसेप्पे ओरसी को यह सौदा हासिल करने में भ्रष्ट तरीका अपनाने के आरोप में पिछले दिनों गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+