बाजपेयी की टीम से उमा बाहर, बाप-बेटा और मां-बेटी शामिल

प्रदेश के एक बड़े नेता बताते हैं कि भाजपा के निष्ठावान व जनाधार वाले नेताओं की जगह गणेश की तरह परिक्रमा करने वाले लोगों को ही जगह मिली है। जगह पाने में नाकाम रहे नेताओं ने अपनी शिकायत केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। प्रदेश स्तर पर जिन प्रमुख नेताओं को नई टीम में शामिल नहीं किया गया, उनमें लखनऊ के महापौर दिनेश शर्मा और एससी राय भी शामिल हैं। ये दोनों लोग लखनऊ के वरिष्ठ भाजपाइयों में गिने जाते हैं।
भाजपा के इस वरिष्ठ नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे वाजपेयी के लिए बागी मुसीबतें खड़ी कर सकते हैं। समय रहते वाजपेयी को उनकी चिंताओं को समझना होगा और उन्हें आश्वस्त करना होगा। उमा को नई टीम में जगह नहीं मिलने के बारे में प्रदेश अध्यक्ष वाजपेयी ने आईएएनएस से कहा, "उमा भारती का नाम भूलवश छूट गया है। संशोधित सूची जल्द ही जारी की जाएगी, जिसमें उनका नाम स्थाई आमंत्रित सदस्यों के साथ शामिल किया जाएगा।" वाजपेयी ने कहा कि उमा भारती राष्ट्रीय स्तर की नेता हैं और इस नाते उन्हें स्थाई आमंत्रित सदस्यों की श्रेणी में आने का अधिकार प्राप्त है।












Click it and Unblock the Notifications