सावधान! मुंबई, दिल्‍ली, कोयंबटूर में हो सकते हैं आतंकी हमले

नई दिल्‍ली (वनइंडिया ब्‍यूरो)। हैदराबाद में खून की होली खेलने वाले आतंकी अभी शांत नहीं बैठने वाले हैं। ये लोग जल्‍द ही देश के किसी अन्‍य बड़े शहर को निशाना बना सकते हैं। यहां तक हैदराबाद में फिर से धमाके होने की आशंका है। यह चेतावनी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्‍य सरकारों को देते हुए अलर्ट रहने की हिदायत दी है। खुफिया विभाग के अनुसार अगला टार्गेट दिल्‍ली, मुंबई या कोयंबटूर बन सकते हैं।

केंद्र ने यह अलर्ट खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी और इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी से चल रही पूछताछ के आधार पर भेजा है। असल में दिल्‍ली पुलिस की गिरफ्त में चल रहे आईएम के सदस्‍य मकबूल से एक बार फिर गहन पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि हैदराबाद में दिलसुखनगर के अलावा कई अन्‍य जगहों पर भी हमले की प्‍लानिंग है। उसने बताया कि आईएम के कई स्‍लीपर सेल हैदराबाद समेत कई अन्‍य शहरों में सक्रिय हैं।

Hyderabd blasts

वहीं खुफिया विभाग के मुताबिक आतंकवादी अगला टार्गेट मुंबई, दिल्‍ली, कोयंबटूर को बना सकते हैं। इस सूचना के आधार पर केंद्र ने जम्‍मू-कश्‍मीर से लेकर तमिलनाडु तक सभी राज्‍यों को अलर्ट कर दिया है। केंद्र ने अपनी सूचना में लिखा है कि इन शहरों का नाम लिया गया है, इसका मतलब यह नहीं कि अन्‍य शहर महफूज हैं। सभी राज्‍य पुलिस व राज्‍यों के खुफिया तंत्र अपने-अपने शहरों को लेकर सजग रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+