नागालैंड और मेघालय में वोटिंग शुरू

Polling
शिलांग/कोहिमा। आज भारत के उत्‍तर-पूर्वी दो राज्‍यों मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग शुरू हो गयी है। नागालैंड में 59 सीटों पर 188 उम्‍मीदवार अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं। जिसमें से दो महिला और 39 निर्दलीय उम्‍मीदवार हैं। इस चुनाव में नगा पीपल्‍स फ्रंट ने सभी 60 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी उतारे हैं जिसमें मुख्‍यमंत्री निप्‍यू रियो नॉर्दन अंगामी सेकंड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव के लिए राज्‍य भर में 2023 पोलिंग स्‍टेशन बनाए गये हैं जिसमें से 662 पोलिंग स्‍टेशन अति‍संवेदनशील हैं।

वहीं मेघालय में 60 सीटों पर 345 उम्‍मीदवार अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं। यहां के एक प्रतिबंधित संगठन एचएनएलसी के कल शाम 6 बजे के बाद 36 घंटे के लिए किये गये बंद के आवाहान के बाद चुनाव में वोटिंग पर असर पड़ सकता है। राज्‍य में कांग्रेस ने सभी 60 सीटों पर, नेशनल पीपल्‍स पार्टी ने 32 सीटों पर, यूनाईटेड डेमोक्रेटिक पार्टी 50, बीजेपी ने 13 तो एनसीपी ने 21 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी उतारे हैं।

राज्‍य में वोटिंग सुचारूप से सम्‍पन्‍न कराने के लिए सुरक्षा के व्‍यापक प्रबंध किये गये हैं। मेघालय में 500 किलोमीटर लम्‍बी सीमा पर 10 हजार जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+