सईद के खिलाफ बोलने पर मुख्तार को मिली धमकी

यह ध्यान देने योग्य है कि पिछले दिनों सीमा पर भारतीय सैनिक हेमराज का सिर काटे जाने के बाद नकवी ने हाफिज सईद की आलोचना की थी जिसके कारण उन्हें धमकी दी गई। इस बात का खुलासा शुक्रवार को संसद में हैदराबाद में हुए बम ब्लास्ट की चर्चा के दौरान हुआ था। जिसमें यह सामने आया है कि अब हाफिज सईद भारत के सांसदों को धमकी देकर डरा रहा है।
इस संबंध में नकवी ने कहा कि मुझसे धमकी भरे लहजे में कहा गया है कि मैं हाफिज के बारे में न बोलूं। हालांकि उन्होने यह नहीं बताया कि उन्होने एफआईआर करवाया है कि नहीं। नकवी ने इस बारे में सरकार से अर्ज की है कि सरकार आतंकियों से सख्ती से निपटे।












Click it and Unblock the Notifications