जम्मू एयरपोर्ट पर तोगड़िया गिरफ्तार, वीएचपी हुई उग्र
क्योंकि इस समय घाटी का माहौल आतंकवादी अफजल गुरू को फांसी दिये जाने से काफी खराब है। अफजल गुरू की फांसी और उसका शव ना लौटाये जाने की वजह से विवादित कश्मीर के लोग गुस्से में उबल रहे हैं। ऐसे में प्रवीण तोगड़िया का कश्मीर के किसी धार्मिक सम्मेलन में हिस्सा लेने से राज्य की हालात औऱ खराब हो सकते हैं इसलिए पुलिस ने तोगड़िया को राज्य के अंदर जाने से रोका।
आपको बता दें कि आज वीएचपी के तेज-तर्रार नेता प्रवीण तोगड़िया जैसे ही जेट एयरवेज के विमान से जम्मू एयरपोर्ट पर उतरे, वहां की पुलिस ने उन्हें वहीं पर रोक दिया और उन्हें दिल्ली भेजने की कोशिश की लेकिन तोगड़िया तैयार नहीं हुए हैं।
तोगड़िया की गिरफ्तारी पर वीएचपी ने कड़ा रूख अपनाया है और सरकार पर दोहरे बर्ताव का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अलगाववादियों को खुले आम घूमने की इजाजत दे रही है और हमारे हिंदू नेता प्रवीण तोगड़िया को गिरफ्तार करती है यह बिल्कुल भी न्यायसंगत नहीं है। सरकार तोगड़िया को तुरंत छोड़े अन्यथा घातक परिणाम भुगतने को तैयार रहे।
मालूम हो कि तोगड़िया पर एक बार फिर से राजनीति गर्मा सकती है क्योंकि बीती रात को ही देश के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे अपने भगवा आंतक वाले बयान पर खेद जताते हैं और कहते हैं कि वो सारे धर्म और मजहब को एक मानते हैं वहीं दूसरी ओर आज हिंदू नेता तोगड़िया गिरफ्तार होते हैं और वीएचपी एक बार फिर से सरकार को कोस रही है और धमकी दे रही है।
देखना दिलचस्प होगा कि क्या एक बार फिर से धर्म के नाम पर देश में दो सियासी दल आमने-सामने आते हैं क्योंकि वीएचपी के तेवर काफी सख्त हैं।













Click it and Unblock the Notifications