थोक में फोन टेपिंग मामले में धूमल पर गिर सकती है गाज
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ खतरे की घंटी बजनी शुरू हो गई है। मामला उनके कार्यकाल में थोक भाव में फोन टेपिंग का है जिसमें उनकी संलिप्तता की बात कही जा रही है।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अपने आप को आरोप से मुक्त नहीं बता सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार में 1,000 से ज्यादा फोन टेप किए गए।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि धूमल गृह मंत्री भी थे इसलिए वे कैसे जिम्मेदारी से बच सकते हैं। वे कैसे कह सकते हैं कि उन्हें फोन टेपिंग की जानकारी नहीं थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले मे संलिप्त किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा, चाहे वह किसी भी ओहदे पर हो। 'निजता के अधिकार' का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications