मदनी के बयान से भाजपा खुश, कांग्रेस हलकान

Gujarat chief minister Narendra Modi
नई दिल्‍ली। देवबंद के दारुल उलूम के सदस्‍य मौलाना महमूद मदनी के मन में गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति प्रेम को देख भारतीय जनता पार्टी खुशी से फूले नहीं समा रही है। वहीं कांग्रेस का मन कहीं न कहीं हलकान है, क्‍योंकि अगर भाजपा ने मोदी को पीएम पद का कैंडिडेट घोषित कर दिया, तो मदनी जैसे लोग उन्‍हें सत्‍ता के सिंहासन तक जरूर पहुंचा देंगे।

असल में महमूद मदनी ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि गुजरात के मुसलमानों के मन में कहीं न कहीं मोदी के लिये सकारात्‍मक परिवर्तन आये हैं, उसी का नतीजा है कि उन्‍हें मुस्लिम बहुल्‍य इलाकों से भी भारी संख्‍या में वोट मिले हैं।

इस बयान के बाद मदनी को भले ही कुछ मुस्लिम संगठनों की झिड़कियां मिलीं, लेकिन भाजपा खुशी से फूले नहीं समा रही है। असल में भाजपा के लिये यही छोटे-छोटे बयान आगे चलकर बड़े और अच्‍छे परिणाम ला सकते हैं। भाजपा के प्रवक्‍ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि मुसलमानों को अब यह अहसास होने लगा है कि भाजपा अब विकास की राजनीति कर रही है। कई पार्टियों ने उन्‍हें वोटबैंक की राजनीति से धोखा दिया है। उन्‍होंने कहा कि विकास का जो मॉडल गुजरात में भाजपा लायी है, वही मॉडल अब पूरे देश में लागू करने की चाहत है।

उधर कांग्रेस के मन को कहीं न कहीं चोट पहुंची है, क्‍योंकि उत्‍तर प्रदेश को छोड़ बाकी सभी राज्‍यों में कांग्रेस को मुस्लिम वोट मिलने की पूरी उम्‍मीद है। मदनी के बयान पर जब मीडिया ने कांग्रेस प्रवक्‍ता राशिद अलवी से सवाल किया, तो उन्‍होंने जवाब दिया कि यह मदनी साहब की निजी राय हो सकती है, लेकिन जैसा वो सोच रहे हैं वैसा कुछ नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+