बहनजी ने जताई पीएम बनने की चाह

नागपुर के कस्तूरचंद पार्क से अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मायावती ने अपनी इच्छाएं रखी और साथ ही अपने बीएसपी कार्यकर्ताओं को हिदायत देते हुए कहा कि वो पार्टी के प्रति निष्ठावान होकर काम करे और ऐसे लोगों से बचकर रहें जो विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उन्हें भ्रष्ट करने का प्रयास कर सकते हैं। बहनजी ने साफ तौर पर कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बिकाउ उत्पाद' नहीं बनें।
मायावती ने दोनों राष्ट्रीय पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी पर आरोप लगाया कि ये दोनों पार्टियां सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को मिलने वाले पदोन्नति में आरक्षण संबंधी विधेयक के रास्ते में बाधाएं डाल रही है। लोगों से वादा करे हुए उन्होंने साफ किया कि अगर उनकी पार्टी केंद्र में सत्ता में आती है तो पार्टी सुनिश्चित करेगी कि यह विधेयक लागू हो।












Click it and Unblock the Notifications