तैयारी करो ताकि मैं पीएम बन लाल किले से भाषण दे सकूं: मायावती

नागपुर। यूपी की पूर्व मुख्‍यामंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी प्रधानमंत्री बनने की इच्‍छा जाहिर की है। महाराष्‍ट्र में एक रैली के दौरान मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वो मेहनत करें और अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत सुनिश्चित करें ताकि वह बतौर प्रधानमंत्री लाल किला से स्‍वतंत्रता दिवस पर भाषण दे सकें।

रैली के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बिकाऊ उत्‍पाद ना बनें। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की एक राज्य स्तरीय रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप सुनिश्चित करें कि अगले आम चुनाव में बसपा को बड़ी जीत मिले ताकि वह प्रधानमंत्री के रूप में लाल किला से स्वतंत्रता दिवस का भाषण दे सकें।

Mayawati

मालूम हो कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री लाल किला के प्राचीर से भाषण देते हैं। मायावती ने कांग्रेस और बीजेपी पर आरोप लगाया कि वे सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कर्मचारियों को प्रमोशन में रिजर्वेशन संबंधी विधेयक के रास्ते में बाधाएं खडी करने के लिए साजिश कर रही हैं।

उन्होंने वादा किया कि अगर बीएसपी केंद्र में सत्ता में आती है तो पार्टी सुनिश्चित करेगी कि यह विधेयक लागू हो। मायावती ने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार सुप्रीम कोर्ट में इस संबंध में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर सकती थी, लेकिन उसने ऎसा नहीं किया। मायावती ने मांग की कि वीवीआईपी हेलीकाप्टर घोटाला में शामिल लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+