महिला सुरक्षा को लेकर शीला ने पीएम को लिखी चिट्ठी

दिल्ली की सुरक्षा पर गंभीर रुख अपनाते हुए शीला दीक्षित ने कहा है कि् इस घटना के बाद भी सुरक्षा स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है और ना ही पुलिस व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। दरअसल 16 दिसंबर की घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने जनाक्रोश को देखते हुए शहर को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने का वदा किया था। लेकिन अभी तक तो ऐसा देखा नहीं जा रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह इस मामले पर गंभीरता से विचार करें और समुचित कदम उठाएं। मुख्यमंत्री ने अपने इस पत्र में सुरक्षा आयोग के कामकाज का भी उल्लेख किया है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा है कि आयोग की सिफारिशों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि दिल्ली में 16 दिसंबर की रात को हुई खर्मनाक घटना के बाद शीला सरकार की काफी किरकिरी हुई थी और उन्हें लोगों के विरोद का भी सामना करना पड़ा था। ऐसे में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए शीला दीक्षित कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। इसलिए उन्होंने पीएम के नाम चिट्ठी लिखकर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की है।












Click it and Unblock the Notifications