यूपी: जीप-ट्रक का जबरदस्त भिड़ंत में 5 श्रद्धालुओं की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक ट्रक और जीप के बीच हुई टक्कर में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जीप सवार ये श्रद्धालु मध्य प्रदेश के निवासी थे और महाकुंभ मेले में स्नान करने के बाद काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। यह हादसा जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुआ। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक पेड़ से जा टकराया।
जिले की पुलिस उपाधीक्षक अलका भटनागर ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि हादसे में जीप सवार पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में ट्रक चालक भी शामिल है।

भटगानर ने बताया कि जीप सवार मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले थे और वसंत पंचमी का शाही स्नान करके जीप से वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। पुलिस ने बताया शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। हालांकि हादसे के बाद से ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications