हेलीकॉप्टर डील: जांच के लिये इटली जाएगी सीबीआई और डिफेंस की टीम
वहीं सीबीआई ये भी जानने की कोशिश करेगी कि इस डील के बिचौलिए गाइडो हश्के के भारत में किन लोगों से संबंध हैं और देश के किन लोगों को रिश्वत के पैसे दिए गए हैं। इससे पहले शुकवार को हेलीकॉप्टरों की खरीद में 362 करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी के आरोप सामने आने के बाद सरकार ने इतालवी कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से 12 हेलिकॉप्टर खरीदने के सौदे को रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
रक्षा मंत्रालय ने अगस्ता वेस्टलैंड को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर रिश्वत के आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा। मंत्रालय के नोटिस में कंपनी से पूछा गया है कि वर्ष 2010 के 36 हजार करोड़ रुपये के सौदे को रद्द क्यों नहीं कर दिया जाए। प्रवक्ता ने कहा, 'रक्षा मंत्रालय ने अगस्ता वेस्टलैंड को एक औपचारिक कारण बताओ नोटिस जारी कर करार को रद्द करने और करार की शर्तों के आधार पर अन्य कार्रवाई की मांग की।'
पढ़ें:हेलीकॉप्टर डील: बिचौलिए की डार्लिंग से फिक्स हो गया डीलिंग













Click it and Unblock the Notifications