गांधी की विशाल प्रतिमा का पटना में अनावरण

mahatma gandhi
पटना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सबसे विशाल प्रतिमा का अनावरण बिहार की राजधानी पटना में किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी की इस विशाल प्रतिमा का वसंत पंचमी के मौके पर अनावरण किया। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रपिता की लगी ये मूर्ति विश्व में अबतक की सबसे विशाल गांधी प्रतिमा है। कांस्य की बनी इस प्रतिमा का बेस ही कवल 34 पीट का है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि मूर्ती की लम्बाई क्या होगी।

गांधी जी की ये प्रतिमा तकरीबन 74 फीट उंची है। जिसके चारों ओर गांधी से जुड़े अलग-अलग विचारों को द्शाया गया है। प्रतिम के एक ओर गांधीजी का चरखा, दूसरी ओर नमक सत्याग्रह और 1930 का दांडी मार्च, तीसरी ओर भारत छोड़ो आंदोलन, 1942 की अगस्त क्रांति और चौथी ओर चंपारण सत्याग्रह को दर्शाया गया है।

गांधी मैदान में इस प्रतिमा का अनावरण होने के बाद इसके ऐतिहासिक महत्व के सात एक और नई कढ़ी जुड़ गई। प्रतिमा अनावरण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बापू की यह प्रतिमा बगैर किताब पढ़े लोगों को आजादी की लड़ाई की कहानी बताएगी। प्रतिमा आने वाली पीढि़यों को देश की आजादी में दी गई कुर्बानी की याद दिलाएगी। यह लोक शिक्षण में सहयोगी होगा। गौरतलब है कि इसी ऐतिहासिक गांधी मैदान ने जेपी ने अपने आंदोलन की शुरुआत की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+