दुनिया की सबसे बदसूरत औरत मौत के 153 साल बाद हुई दफन

World's 'Ugliest Woman
मैक्सिको। दुनिया की सबसे बदसूरत महिला के तौर पर मशहूर जूलिया पेस्‍टराना के शव को आखिरकार 153 साल के लंबे समय के बाद कब्र नसीब हो गया। पेस्‍टराना का परंपरागत ढंग से अंतिम संस्‍कार कर दिया गया है। आपको बताते चलें कि 19वीं शताब्‍दी में जूलिया पेस्‍टराना दुनिया की सबसे बदसूरत महिला के रूप में जानी जाती थीं क्‍योंकि आनुवांशिक रुप से ही उनका चेहरा बालों से ढका हुआ था। इतना ही नहीं पूरी दुनिया में उन्‍हें भालू महिला के नाम से भी जाना जाता था। 1950 के दशक में जूलिया पेस्‍टराना अमेरिकी सर्कस के मालिक थियोडोरे लेंट से मिलीं। उसके बाद से पेस्‍टराना सर्कस में शो करने लगी।

कुछ समय के बाद जूलिया पेस्‍टराना और थियोडोरे लेंट में प्‍यार हो गया फिर दोनों ने शादी कर ली थी। 1860 में पेस्‍टराना ने एक बच्‍चे को जन्‍म दिया जिस दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि जूलिया ने जिस बच्‍चे को जन्‍म दिया था उसकी शक्‍ल भी बिल्‍कुल उसी की तरह थी और कुछ समय बाद उसकी भी मौत हो गई। बस क्‍या असली मामला इसके बाद शुरु हुआ। जूलिया के पति ने उसके शव को दफनाने के बजाय उसपर रासायनिक लेप लगाकर अपने पास रख लिया और दुनिया भर में शो करने लगा।

शो का सफर 1976 में नॉर्वे जाकर उस वक्‍त थमा जब जूलिया के शव के चोरी होने की घटना सामने आई। हालांकि पुलिस ने शव को बाद में बरामद कर लिया। शव बरामदगी के बाद उसे ओस्लो विश्वविद्यालय में सुरक्षित रखा गया। अब जाकर उनका विधिवत रूप से उनका अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें सफेद ताबूत में सफेद गुलाब के फूलों के बीच दफनाया गया। सिनालोओ द लेव्या शहर के लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। सिनालोओ के गवर्नर मारियो लोपेज ने कहा कि आप कल्पना कीजिए की जूलिया को कितना अपमान झेलना पड़ा होगा और उन्होंने उससे पार पाया। यह काफी गरिमामयी कहानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+