आधी रात को शूट आउट ऐट दिल्ली, इनामी बदमाश ढ़ेर

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात पुलिस टीम को सूचना मिली कि मोहन चंद अपने दो साथियों के साथ बवाना इलाके में सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस ने फौरन गश्त शुरु कर दी और पीसीआर की एक वैन उसका पीछा करने लगी। पीसीआर पीछा करते हुए जैसे ही रोहिणी के सेक्टर 16-17 मार्ग तक पहुंची तभी बदमाशों को पुलिस से घिरे होने की भनक लग गई। डिवाइडर के पास अचानक बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने बचाव में जवाबी फायरिंग की और मोहन चंद को मार गिराया जबकि गोलियां चलाते हुए उसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गये। पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी और दो पिस्टल बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मोहन चंद पर दर्जनों संगीन मामले दर्ज है। उसके रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है और फरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिये संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications