मुलायम की साइकिल पर बैठ सांसद बनने चले राजू श्रीवास्तव
कानपुर। अपनी जबरदस्त कॉमेडी से लोगों को हंसा कर लोटपोट करा देने वाले हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। रोचक बात यह है कि राजू श्रीवास्तव अपने गृह जनपद कानपुर से श्रीप्रकाश जायसवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में होंगे। चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिये राजू श्रीवास्तव ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। उत्तर प्रदेश की रूलिंग पार्टी सपा ने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को लोकसभा टिकट देने का ऐलान किया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू श्रीवास्तव के साथ ही साथ सपा ने मिर्जापुर से सांसद बालकुमार को पार्टी ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव का टिकट दे दिया है।

जबकि गाजीपुर से घोषित प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह का टिकट काटकर राधे मोहन सिंह को चुनाव लडाने का निर्णय लिया गया है। मालूम हो कि ओम प्रकाश सिंह अखिलेश यादव सरकार मे पर्यटन मंत्री हैं। इनके विभाग में 9 फरवरी को फेरबदल कर पर्यटन मंत्रालय दिया गया था।
सपा सरकार ने अबतक उत्तर प्रदेश से लोकसभा की 80 सीटों पर 65 पर प्रत्याशियों को घोषित कर दिया है। इससे पहले राजू श्रीवास्तव के कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी लेकिन बात नहीं बन सकी और राजू श्रीवास्तव ने मुलायम सिंह का दामन थाम लिया। गौरतलब है कि राजू बिग बॉस, कॉमेडी सर्कस, लाफ इंडिया लाफ सहित कई टीवी कार्यक्रमों में शिरकत कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications