चाहे चोरी करो या डालो डाका, लेकिन 24 घंटे चाहिए बिजली: शीला

दरअसल सीएम शीला दीक्षित आईआईटी दिल्ली और बिजली कंपनी बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक ऐसी तकनीक का उद्घाटन किया गया है जो बिजली सिस्टम में कोसी भी तरह के फॉल्ट होने से पहले ही इसकी सूचना संबंधित इंजीनियर को भेज देगी। आईआईटी दिल्ली और बीएसईएस ने मिलकर इस तकनीक का विकास किया है। इसे मिडास का नाम दिया गया है। इस तकनीक के बाद जैसे ही किसी फॉल्ट होने की आशंका होगी है, ये ट्रांसफार्मर अपने इंजीनियरों को एसएमएस भेज देंगे।
शीला दीक्षित आई तो यहां उदघाटन के लिए थी लेकिन उन्होंने यहां बिजली कंपनियों को चोरी-डकैती करने की नसीहत दे डाली। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद के दिल्ली में बिजली की दरों में की गई बढ़ोतरी को लेकर कई बार शीला सरकार को घेर चुके है। लेकिन इसी साल दिल्ली विधान सभा चुनावों के लेकर शीला ने लोगों पर मरहम लगाने शुरु कर दिए है। हाल ही में शीला सरकार द्वारा बिजली के दरों में बढ़ोतरी किए जाने के बाद उन्हें लोगों की आलोचना झेलनी पड़ी थी ऐसे में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करा कर शीला सरकार लोगों के गुस्से को कम करना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications