महाकुंभ भगदड़: मरने वालों की संख्या 35 पहुंची
इलाहाबाद। आस्था के महाकुंभ के दूसरे शाही स्नान में भगदड़ मच जाने के दौरान हुई दुर्घटना में मरने वालों की संख्या अब 35 हो गयी है। जबकि भारी संख्या में लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं।
राज्य सरकार की ओर से पूरी तरह से घायलों की मदद का आश्वासन दिया गया है। तो वहीं इस घटना पर देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी इशोक जताते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार यूपी को हर संभव मदद करेगी।
कहा जा रहा है कि भारी संख्या में लोग स्नान करके इलाहाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर आ रहे थे कि तभी अचानक से वहां भगदड़ मच गयी जिसके कारण ओवरब्रिज की रेलिंग टूट गयी लेकिन रेल मंत्री पवन बंसल ने कहा है कि भारी संख्या में लोगों के पहुंचने और भगदड़ मचने के कारण यह भयानक हादसा हुआ है। घटना रविवार शाम 6.30 बजे की है।
हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया था जिसके कारण वहां भगदड़ मच गयी और ओवरब्रिज की रेलिंग टूट गयी। जिसके कारण लोग मौत के शिकार हो गये।यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताते हुए कहा है कि घटना के कारणों का पता लगाया जायेगा। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच लाख और घायलों को एक लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। तो वहीं रेल मंत्री पवन बंसल ने भी मृतकों के परिजनों को पीएम फंड से मुआवजा देने का ऐलान किया है।













Click it and Unblock the Notifications