वैलेंटाइन डे पर महंगा पड़ेगा गुलाब देना!
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। प्यार के इजहार का दिन वैलेंटाइन डे नजदीक आ रहा है लेकिन हो सकता है कि आपके प्यार के इजहार में गुलाब के फूल की किल्लत रोड़ा डाल दे। आने वाले वैलेंटाइन डे पर गुलाब की किल्लत हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो हो सका है कि आपकों अपने वैलेंटाइन को देने कि लिए गुलाब के फूल ना मिले या फिर अगर मिले भी तो भारी भरकम कीमत चुकाने के बाद मिलें।
दरअसल मौसम के मिजाद में आए बदलाव ने गुलाब की किल्लत पैदा कर दी है। मौसम में नमी के कारण देश में तो गुलाब के फूल जल्दी खिल गए लेकिन कई दूसरे देशों में गर्मी के कारण गुलाब के फुल समय से खिल नहीं पाए, ऐसे में वहां गुलाब की कमी हो गई है। विदेश में गुलाब की कमी को देखते हुए भारत सरकार ने गुलाब एक्सपोर्ट करने की तैयारी शुरु कर दी है। अगर ऐसा हुआ तो देश में प्रेमी जोड़ों को वैलेंटाइन डे पर गुलाब की किल्लत का सामना करना पड़गा। ऐसे में तो ये कहा ही जा सकता है कि इस मौसम का असर वैलेंटाइन डे पर भी पड़ने वाला है। ज्यादा ठंड होने की वजह से गुलाब जल्दी खिल गए हैं लेकिन वैलेंटाइन डे में अभी कुछ दिन बाकी है।

महाराष्ट्र के पुणे में सबसे ज्यादा गुलाब की खेती की जाती है और यहां के गुलाबों को विदेशों में निर्यात किया जाता है। ठंड ज्यादा पड़ने से हमारे यहां गुलाब जल्दी खिल गए है हैं जबकि विदेशों फूल नहीं खिलने से इसकी कमी हो गई है। ऐसे में विदेशों में इसकी मांग बढ़ गई है। ऐसे में इस कमी को पूरा करने कि लिए भारत अधिक से अधिक गुलाब निर्ड़यात कर रहा है। अगर वर्तमान स्थिती को देखे तो गुलाब किसानों के पास देश में वैलेंटाइन डे के लिए गुलाब न के बराबर हैं। ऐसे में गुलाब की कमी तो स्वाभाविक है अगर गुलाब मिल भी जाते है तो ऊंचे दामों पर मिलेंगे।ऐसे में येकहना गलत नहीं होगा कि इस बार वैलेंटाइन डे पर प्यार का इंजहार मंहगा पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications