देश के मेहमान श्रीलंकाई राष्ट्रपति का दिल्ली में कड़ा विरोध
नई दिल्ली/बोधगया। श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे शुक्रवार को बोधगया पहुंचे तो उनकी भारत यात्रा के विरोध में मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन किया। एमडीएमके के महासचिव वाइको के नेतृत्व में पार्टी ने संसद मार्ग पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर राजपक्षे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने सम्बंधित मांग लिखी हुई थी। प्रदर्शनकारी राजपक्षे के खिलाफ नारे लगा रहे थे।
प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर राजपक्षे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने सम्बंधित मांग लिखी हुई थी। प्रदर्शनकारी राजपक्षे के खिलाफ नारे लगा रहे थे। उधर राजपक्षे बिहार पहुंचे, जहां वह बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में प्रार्थना के लिए गए। वह आंध्र प्रदेश में तिरुपति भी जाएंगे और शनिवार को कोलंबो लौट जाएंगे। उन्होंने अपनी यात्रा को 'निजी' बताया है। उनके नई दिल्ली पहुंचने का फिलहाल कोई कार्यक्रम नहीं है।

राजपक्षे शुक्रवार को बिहार पहुंचे, जहां वह बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में प्रार्थना के लिए गए हैं। वह आंध्र प्रदेश में तिरुपति भी जाएंगे और शनिवार को कोलंबो लौट जाएंगे। उन्होंने अपनी यात्रा को 'निजी' बताया है। उनके नई दिल्ली पहुंचने का फिलहाल कोई कार्यक्रम नहीं है। राजपक्षे की यात्रा के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा-माले) की चेतावनी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications