अपनी हद पार कर रही है सीएजी: कांग्रेस
नई दिल्ली। अमेरिका के हार्वर्ड केनेडी स्कूल में दिये गये एक लेक्चर में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विनोद राय के बयान पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। विनोद राय ने अपने लेक्चर में कहा था कि सरकार को उद्योगों और कारोबार का सहयोग करना चाहिए, लेकिन सच तो यह है कि उद्योग पतियों और कारोबारियों का समर्थन कर रही है। सीएजी की कोशिश कारोबारियों और सरकारी अधिकारियों के बीच साठगांठ को बाहर लाने की होगी। उन्होने यह भी कहा कि सीएजी का काम जानकारियों को सिर्फ संसद में रखना ही नहीं बल्कि लोगों में जागरूकता भी फैलाना है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के महासचिव दिग्िवजय सिंह ने कहा है कि हमें सीएजी की सलाह की कोई जरूरत नहीं है। सरकार अपना काम अच्छे से कर रही है।

हम सुधार पर भी ध्यान दे रहे है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर मनरेगा, शिक्षा का अधिकार और सूचना के अधिकार कानून पर ध्यान दिया जाय तो यह हमने अपनी मर्जी से ही और सुधारों के लिए ही किया है। वहीं अन्य कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी का कहना है कि सीएजी को अपनी हदों में ही रहना चाहिए। उन्होने कहा कि कांग्रेस अपने मर्यादित आचरण से ही उन्हें जवाब देगी।
इसके अलावा अन्य दलों ने सीएजी का समर्थन किया है। सीपीएम नेता डी राजा ने कहा है कि सरकार को सीएजी के इस बयान को सुझाव के तौर पर लेना चाहिए और समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए। कांग्रेस नेता सुल्तान अहमद का कहना है कि सीएजी पर सारा देश यकीन करता है। वहीं सीएजी के पूर्व अधिकारी आर पी सिंह का कहना है कि विनोद राय किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं और सीएजी एक स्वतंत्र संस्था है।












Click it and Unblock the Notifications