सांप्रदायिक झड़प के बाद सिवान में कर्फ्यू
सिवन। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में साम्प्रदायिक तनाव बढ़ने के बाद प्रशासन ने बेमियादी कर्फ्यू लगा दिया है। शहर में पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने शहर में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक के अंग भंग कर दिए थे, जिसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने जुलूस निकाला था।
इस जुलूस पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया था और स्थिति को बिगड़ते देख प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी। जिला प्रशासन ने ऐतयात के तौर पर कई इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। अगर स्थिति बिगड़ी तो कर्फ्य शुक्रवार को भी जारी रहेगा। तनाव को देखते हुए इलाके के स्कूलों मं छुट्टी घोषित कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक आर. के. जैन ने शुक्रवार को बताया कि तनाव बढ़ने पर प्रशासन ने एहतियातन गुरुवार रात कर्फ्यू लगाया दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस की गश्त जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications