सावधान आपका फेसबुक आईडी हो सकता है हैक

बिटकॉम के अध्यक्ष डीटर केम्प का कहना है, साइबर अपराधी बहुत जटिल तरीके से काम करने लगे हैं। ड्राइव बाइ डाउनलोड नामक यह प्रोग्राम बेहद घातक है क्योंकि इसकी पहचान भी बहुत मुश्किल है।
द हैसो प्लैट्नर इंस्टीट्यूट फॉर सॉफ्टवेयर सिस्टम्स इंजीनियरिग(एचपीआई) ने इंटरनेट उपभोक्ताओं को अपने पासवर्ड चुनने में और सावधानी बरतने के लिए कहा है। द एचपीआई ने लोगों से अपने पासवर्ड में छोटे-बड़े अक्षरों, नंबरों तथा विशेष चिन्हों को सम्मिलित रूप से इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आप आसान पासवर्ड चुनते हैं, तो हैकर्स को कंप्यूटर हैक करने में आसानी होती है। यही नहीं ऐसे लोग आपके फेसबुक, ट्विटर, जीमेल आदि के अकाउंट भी हैक कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications