CBI ने बाबरी विध्वंस को राष्ट्रीय अपराध कहा, सुप्रीम कोर्ट की फटकार

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एचएल दत्तू ने सीबीआई से कहा कि जब तक कोर्ट में केस चल रहा है, तब तक इस प्रकार की संज्ञा नहीं दे सकते। असल में सीबीआई के वकील पीपी राव ने जो दस्तावेज जमा किये, उसमें लिखा कि भाजपा और विहिप ने राष्ट्रीय षड़यंत्र रचा, जिसके परिणामस्वरूप रथ यात्रा निकली और बाबरी मस्जिद तोड़ी गई। यह मामला राष्ट्रीय अपराध का है।
राव ने ये दस्तावेज उस फाइल के तहत प्रस्तुत किये, जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस निर्णय को चुनौती दी गई, जिसमें लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार और मुरली मनोहर जोशी पर से आरोप हटाये जाने की बात कही गई।
अन्य लोग जिन पर से आरोप हटाये गये उनमें सतीश प्रधान, सीआर बंसल, अशोक सिंघल, गिरिराज किशोर, साधवी रितांबरा, वीएच डालमिया, महंत अवैद्यनाथ, आरवी वेदांती, परम हंस रामचंद्र दास, जगदीश मुनी महाराज, बीएल शर्मा, नृत्य गोपाल दास, धरम दास, सतीश सागर और मोरेश्वर सावे शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications