यूपी में लालबत्ती की कीमत डेढ़ करोड़

Akhilesh Yadav
लखनऊ। यूपी में फरार अभियुक्त को लालबत्ती देने के मामले सभी सुलझा भी नहीं था कि अखिलेश सरकार ने एक नए लालबत्ती मामले को जन्म दे दिया है। अखिलेश सरकार पर लालबत्ती को बेचने का आरोप लगा है। दरअसल राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष पद सीएम ने चुपचाप से कोलकाता के एक व्यापारी को नियुक्त कर दिया है। सरकार ने ये नियुक्ती बिना किसी को बताये कि है। कोलकाता में कल्चरल इंस्टीटयूट चलाने वाले बिजनेसमैन सुदीप सेन को राज्य में पर्यटन का कार्यभार देने के बाद इसका विरोध शुरु हो गया है। विपक्षी पार्टी अखिलेश पर पद बेचने का आरोप लगा रही है। दरअसल विधानसभा चुवान के दौरान सुदीप सेन ने सपा को चुनाव के लिए डेढ़ करोड़ रुपए चंदे के तौर पर दिए थे। सपा को दिए इन रुपयों का ब्यौरा चुनाव आयोग के पास भी मौजूद है। इससे पहले भी सुदीप सेन की पत्नी ने भी 2011 में सपा को 6 लाख रुपए दिए थे।

विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार ने डेढ़ करोड़ के चंदे के ऐवज में सुदीप सेन को ये पद बेचा है। कांग्रेस प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार लालबत्ती का सौदा कर रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ उसका दावा सिर्फ दिखावा है। वही बीजेपी नेता नारायण दीक्षित ने कहा है कि सरकार के इस कदम से उसका असली चेहरा सामने आ गया है।

कोलकाता के व्यापारी को मनोनित करनेके बाद विपत्री ही नहीं बल्कि सरकार सपा के कार्यकर्ता भी नाराज है। सराकर के इस कदम का दबी जुबान में विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि जुझारू व सक्रिय सपाईयों के होते हुए सरकार बाहरी लोगों को चंदे के आधार पर लालबत्ती मुहैया करा रही है। सरकार के इस कदम से उसकी छवि खराब होती है।

लेकिन सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने सरकार का बचाव करते हुए कहा है विपक्षी पार्टियां बिना वजह मामले तो तूल देकर सरकार की छवि खराब करना चाहती है। वही सुप्रीमों मुलायम सिंह और सीम अखिलेश यादव अपने इस कदम को सही ठहरा रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+