महाकुंभ में डुबकी से पहले दिल्‍ली के युवाओं से मिलेंगे नरेंद्र मोदी

नई दिल्‍ली। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी की दीवानी हो चुकी भारतीय जनता पार्टी कुंभ मेले में एक बड़ा फैसला करने जा रही है। इसके लिये तमाम नेता महाकुंभ में जुट गये हैं। लेकिन मोदी गंगाजी में डुबकी लगाने से पहले देश के युवाओं से मुखातिब होंगे। इसके लिये उन्‍होंने दिल्‍ली के श्रीराम कॉलेज जाने का फैसला किया है।

खबर है कि 6 फरवरी को नरेंद्र मोदी श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में जायेंगे और वहां के छात्र-छात्राओं से मुखातिब होंगे। इस दौरान एक प्रश्‍न-उत्‍तर सत्र भी होगा, जिसमें छात्र अपने सवाल मोदी से पूछ सकेंगे। इस व्‍याख्‍यान का आयोजन भारतीय जनता पार्टी की ओर से किया गया है। इसके पीछे एक ही कारण है। मोदी की तस्‍वीर को युवाओं के दिलों पर छापना। इस परिचर्चा के बाद मोदी को इलाहाबाद जाना है।

उधर इलाहाबाद में भाजपा की तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी के उपाध्‍यक्ष मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने रविवार को जाकर महाकुंभ में शिविरों का जायजा लिया और आयोजन स्‍थल में चल रही तैयारियों को देखा। इस दौरान उन्‍होंने कई सधु-संतों से मुलाकात की। मुख्‍तार अब्‍बास नकवी की खास मुलाकात स्‍वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज और स्‍वामी वासुदेवनंद जी महाराज से की।

महाकुंभ मेला स्‍थल पर विश्‍व हिन्‍दू परिषद के भी कार्यकर्ता आयोजन की तैया‍री के लिये पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि यहां पर विहिप, बजरंग दल और आरएसएस साधु-संतों से भाजपा के पीएम कैंडिडेट के नाम पर चर्चा करेंगे।

नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह

नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह

गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की बढ़ती करीबियों से ये साफ संकेत मिल चुके हैं कि मोदी अब जल्‍द ही पार्टी के संसदीय बोर्ड में शामिल होंगे। मोदी के साथ-साथ मध्‍य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी शीर्ष समिति में शामिल किये जाने की बात चल रही है। इस दल में शामिल होने का मतलब साफ है कि मोदी को जल्‍द ही बड़ी जिम्‍मेदारी दी जायेगी।

धर्मगुरुओं का आशीर्वाद लेते मोदी

धर्मगुरुओं का आशीर्वाद लेते मोदी

नरेंद्र मोदी ने अपने हर काम के पहले धर्मगुरुओं का आर्शीवाद जरूर लिया है। यह तस्‍वीर गुजरात की है, जहां उन्‍होंने संत-महात्‍माओं से मुलाकात की और उनके आशीर्वाद लिये। अब अगला आशीर्वाद लोकसभा चुनाव के लिये है, जो वो महाकुंभ में जाकर लेंगे।

मुख्‍तार अब्‍बास नकवी

मुख्‍तार अब्‍बास नकवी

कुंभ मेले के दौरान संगम में नाव की सैर करते मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने मेले स्‍थल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्‍थल का जायजा लिया। इस कार्यक्रम में विहिप और बजरंग दल के नेता भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि यहां पर मोदी के नाम पर विचार किया जायेगा।

स्‍वामी अवधेशानंद के साथ मुख्‍तार

स्‍वामी अवधेशानंद के साथ मुख्‍तार

कुंभ मेला स्‍थल पर नकवी ने स्‍वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्‍होंने इस मुलाकात के बाद उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मोदी के अलावा फिलहाल कोई भी पीएम पद के लिये विकल्‍प नहीं है।

स्‍वामी वासुदेवनंद जी के साथ मुख्‍तार

स्‍वामी वासुदेवनंद जी के साथ मुख्‍तार

स्‍वामी वासुदेवनंद जी महाराज से मुलाकात के बाद नकवी को जब जेडीयू के प्रवक्‍ता शिवानंद तिवारी के बयान के बारे में पता चला, तो उन्‍होंने कहा, "देश का प्रधानमंत्री साधु संत नहीं तय करेंगे तो क्‍या हाफिज सईद तय करेगा?" शिवानंद तिवारी ने कहा था कि साधु-संतों को पीएम कैंडिडेट तय नहीं करना चाहिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+